दक्षिण भारत दर्शन के लिए 21 अक्टूबर को राजस्थान से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन 21 अक्टूबर 2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होगी और जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा तथा चित्तौडग़ढ़ से यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत जाएगी। यात्रा की कुल अवधि 12 दिन होगी। इस दौरान यात्रियों को रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

No comments