बानसूर में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर घरों पर गिरा, चार लोग झुलसे
राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के बहरामकाबास गांव में आज शुक्रवार को गांव में 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर घरों पर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में एलटी लाइन का तार टूटकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन पर गिर गया। इसके बाद बिजली के तारों में तेज करंट दौड़ गया और अत्यधिक वोल्टेज बढऩे से आसपास के घरों में करंट फैल गया। देखते ही देखते घरों में लगे विद्युत उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए।

No comments