Breaking News

शेखावाटी की भाषा-संस्कृति अब किताबों और शोध का हिस्सा बनेगी

राजस्थानी भाषा, लोक साहित्य और शेखावाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अकादमिक मंच देने की तैयारी है. सीकर के शेखावाटी विश्वविद्यालय में जल्द ही राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र शुरू किया जाएगा. यहां राजस्थानी भाषा, लोकगीत, लोककथाओं, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विषयों पर अध्ययन व शोध को बढ़ावा मिलेगा. खास बात यह है कि शेखावाटी खुद अपनी हवेलियों, लोकगीतों, बोलियों और परंपराओं के लिए अलग पहचान रखता है.

No comments