Breaking News

बदमाश को पकडऩे डेढ़ किलोमीटर खेतों में दौड़ी अजमेर पुलिस

अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने 6.62 लाख रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी आदित्य को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस टीम ने संतरे के बागों और खेतों के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। बारिश के कारण खेतों की मिट्टी दलदल में बदल गई थी। पुलिसकर्मियों के पैर बार-बार मिट्टी में धंस रहे थे। इसके बावजूद टीम ने पीछा जारी रखा और आरोपी को पकड़ लिया। साइबर थाना प्रभारी शमशेर खान ने बताया- नवेगांव थाना क्षेत्र निवासी आदित्य साइबर ठगी के मामले में फरार था।

No comments