दिवाली से पहले भारतीय खाद्य उत्पादों के निर्यात की मांग बढ़ी
दिवाली से पहले भारत से खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्यात की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। उद्योग निकाय ट्रेड प्रमोशन काऊंसिल ऑफ इंडिया के सर्वेक्षण के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय खरीदार पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों के साथ तुरंत खाने और पकाने योग्य उत्पादों में भी रुचि दिखा रहे हैं।
टी.पी.सी.आई. ने बताया कि त्यौहारों के दौरान मिठाई, नमकीन, चावल, मसाले, अचार, घी और दालों जैसे उत्पादों की मांग बनी हुई है। सर्वेक्षण में खाद्य उत्पादों की मांग में औसतन करीब छह प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है, जबकि कई खरीदारों को पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है।

No comments