गोगामेड़ी में आज से शुक्ल पक्ष का मेला:सप्तमी, अष्टमी, नवमी को लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे
भाद्रपद के गोगामेड़ी मेले में द्वितीय पक्ष के शुक्ल पक्ष का मुख्य मेला शुरू हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। वे बसों और रेलगाडिय़ों से गोगामेड़ी पहुंच रहे हैं। निशान लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि गोगामेड़ी मेले में आने वाले गोगाजी के श्रद्धालु हमारे मेहमान हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधाएं देना हमारा फर्ज है।

No comments