Breaking News

बीसलपुर बांध में बढ़ा एक सेंटीमीटर पानी

टोंक, जयपुर और अजमेर जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में लंबे समय बाद एक सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। बांध में अभी भी धीमी गति से पानी की आवक बनी हुई है और जलस्तर 314.05 आरएल मीटर हो गया है। इसके साथ बांध में 73.98 प्रतिशत पानी है। वहीं जिले में बीते 24 घंटे में कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया और कटी पड़ी खरीफ की फसल को नुकसान हुआ है। बीसलपुर बांध में एक सेंटीमीटर पानी बढऩे के बाद जलस्तर 314.05 आरएल मीटर हो गया है।

No comments