सलूंबर में मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफान पर
सलूंबर में देर रात 2 बजे से बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सवेरे तक जारी रही। लगातार बारिश से जिले के सरनी नदी में पानी की आवक बढ़ी और झल्लारा के पुल पर पानी का बहाव भी तेज हो गया। प्रशासन ने लोगों से नदी के पुल पार न करने और सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में मुख्य सड़कों और नदी-नालों में पानी भर गया। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।

No comments