शिक्षा मंत्रालय ने 'अपार आईडी' की प्राइवेसी पॉलिसी बदली
छात्रों को जारी होने वाली 'अपार आईडीÓ अब पढ़ाई के बाद नौकरी में भी काम आएगी। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपार पोर्टल पर प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है।
अब एकेडमिक ब्योरा शैक्षणिक संस्थानों के अलावा नियोक्ता जैसी अधिकृत थर्ड पार्टी के साथ भी साझा हो सकेगा। यानी नियोक्ता अपार के डेटा से ही छात्र की डिग्री-मार्कशीट इत्यादि जांच सकेगा। इसमें मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अन्य एकेडमिक उपलब्धियां स्टोर रहती हैं। पॉलिसी में साफ है कि छात्रों का निजी डेटा रखने के लिए 'अपारÓ थर्ड पार्टी क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स का इस्तेमाल कर सकता है।

No comments