Breaking News

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो दिवसीय विशेष 'चिंतन बैठकÓ करेंगे। यह बैठक 23 और 24 सितंबर को होगी। सरकार के कामकाज, नीतियों के क्रियान्वयन और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं, बैठक की टाइमिंग को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट फेरबदल की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है। हालांकि, सरकार की ओर से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

No comments