दिवाली से पहले आग ने बुझाई कारोबारियों की उम्मीदें
जयपुर में सेठी कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग ने कई व्यापारियों की आगामी दिवाली की तैयारियों को राख कर दिया। व्यापारियों ने दिवाली के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद में लाखों रुपए का माल जमा कर लिया था। उनकी आंखों के सामने वही माल आग की लपटों में जलता रहा। इनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान, कॉस्मेटिक आइटम और चूडिय़ों की दुकानें थीं। कॉम्पलेक्स के सेक्रेटरी राम कटारिया ने बताया- दिवाली सीजन को देखते हुए कमल ने बड़ी मात्रा में माल भरकर रखा था।

No comments