Breaking News

मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित

श्रीगंगानगर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले के 2010 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 'मेरे सपनों का भारतÓ तथा 'विकसित राजस्थानÓ विषय पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित 65 हजार 404 लोगों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भारत और राजस्थान के विकास से संबंधित चित्र बनाए तथा भाषण एवं निबंध के माध्यम से अपने विचार रखे।

No comments