राजस्थान-मध्यप्रदेश में नंबर प्लेट बदलकर नशा तस्करी:टायर फटने पर कार छोड़ भागे
भीलवाड़ा में तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट बदलकर लग्जरी कार से डोडा चूरा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के पीछा करने पर नाकाबंदी देखकर तस्करों ने कार को कच्चे रास्ते पर दौड़ा दिया। कार का पिछला टायर फटने से गाड़ी वहीं फंस गई। दोनों तस्कर कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग गए।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 21 कट्टों में 399.04 किलो डोडा चूरा, मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और अलग-अलग नंबरों की 4 संदिग्ध नंबर प्लेट मिलीं।

No comments