हरियाणा में 3 दिन नहीं होगी दूध की सप्लाई:पशुपालक बोले-पंजाब, राजस्थान भी नहीं भेजेंगे
हरियाणा में दूध की किल्लत हो सकती है। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इस दौरान पंजाब और राजस्थान जाने वाली सप्लाई भी रोकने की बात कही गई है। सिरसा में हुई बैठक में 1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया।
बैठक में दूध कारोबार से जुड़े लोगों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। फैसला लिया गया कि इस दौरान दूध बेचते पकड़े जाने पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूध ढोने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। पकड़ा गया दूध गरीब बस्तियों में बांटने की बात भी कही गई है।

No comments