पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
धौलपुर पुलिस आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा तैयारियां तेज कर रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने थानाधिकारी हरेंद्र कुमार के साथ कंचनपुर, पुरा उलावटी, हासई, अलीगढ़, टॉटरी और कांसपुरा सहित कई गांवों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण स्थानों की भी जांच की। एएसपी ने पुलिसकर्मियों को मतदान के दिन प्रभावी गश्त और निगरानी के निर्देश दिए।

No comments