अलवर में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की
'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान अलवर में मिनी सचिवायल के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर कूदते हुए पुलिस से उलझ गए।
कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए बेरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मिनी सचिवालय में चले गए। बाद में पुलिस से काफी खींचतान भी हुई। इस दौरान कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी आई है।

No comments