Breaking News

शाहाबाद घाटी क्षेत्र में फिर दिखा लेपडर्:ग्रामीणों ने निगरानी बढ़ाने की मांग की

बांरा के शाहाबाद घाटी क्षेत्र में एक बार फिर लेपर्ड दिखा है। कुछ ग्रामीणों ने कार में बैठकर लेपर्ड का वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि घाटी से गुजरते समय सड़क किनारे उन्हें लेपर्ड दिखाई दिया। लेपर्ड दिखने के बाद आसपास के गांवों में भी इस पर बात होने लगी। वन्य जीव प्रेमियों ने खुशी जताई है। वन विभाग ने लोगों से लेपर्ड से दूरी बनाए रखने और उसके साथ छेड़छाड़ न करने की अपील की है।

No comments