Breaking News

नीमहकीम के उपचार से एक बच्चे की मौत

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास ग्राम में बुखार से पीडि़त एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार बुखार से पीडि़त बच्चे को बड़लियास बस स्टैंड स्थित एक नीम-हकीम के पास उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे भीलवाड़ा लाया गया, जहां महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

No comments