कोटपूतली में सभापति-आयुक्त ने किया शहर का दौरा
कोटपूतली में नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा और नवनिर्वाचित सभापति कमल सैनी ने शहर का दौरा किया। उन्होंने नागाजी का गौर समेत कई इलाकों में सफाई व्यवस्था, नालियों, सड़कों पर बने गड्ढों और रोड लाइटों का जायजा लिया।
मुख्य मार्गों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सफाई का निरीक्षण किया गया। आयुक्त और सभापति ने कर्मचारियों को नियमित सफाई करने और सड़कों व गलियों में कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

No comments