महिलाओं को घर में बंद कर रखने में नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है समाधान : राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्सÓ पर कहा कि देशभर में महिलाएं सड़कों पर चलने के दौरान उत्पीडऩ और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भयभीत हैं और सरकार का जवाब है कि उन्हें घर में रखना है।

No comments