कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध
बांसवाड़ा के सूर्यनंदन नगर के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में एक और नया मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। वार्ड पार्षद मयंक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र में एक निजी मकान पर पहले से ही एक मोबाइल टावर संचालित हो रहा है, और अब उसी के पास दूसरा टावर जो कि इंडस टावर लिमिटेड का है उसे लगाने की तैयारी की जा रही है।

No comments