Breaking News

छत्तीसगढ़-इंद्रावती के जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा:नाव-हेलिकॉप्टर से 833 को बचाया

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भारी बारिश के बाद बस्तर की इंद्रावती नदी का जलस्तर 12.39 एम पहुंच गया। यह 53 साल का रिकॉर्ड है और 9 जुलाई 1973 के 12.18 एम के पुराने रिकॉर्ड से 21 से.मी. ज्यादा है। जगदलपुर में बाढ़ के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 65 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 8,894 लोग रह रहे हैं।

No comments