अजमेर में भाजपा का हंगामा
अजमेर नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए मतदान से पहले निगम परिसर के बाहर सियासी हंगामा हो गया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल को लेकर पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह निगम पहुंचे। बैरिकेड पर द्रौपदी कोली को गाड़ी से उतार दिया गया, जबकि भूपेंद्र सिंह किरण गढ़वाल के साथ निगम परिसर में प्रवेश कर गए। इसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूपेंद्र सिंह को निगम परिसर से बाहर निकाला।

No comments