Breaking News

सीकर के भूतनाथ महादेव और मोतीनाथ मंदिर में चोरी

सीकर के कोतवाली थाना इलाके में 100 मीटर के दायरे में स्थित दो मंदिरों में चोरी हो गई। चोर दानपात्र तोड़कर रुपए चोरी कर ले गए। पुजारी आज सुबह मंदिर खोलने के लिए आए, तब चोरी का पता चला। दोनों मंदिर सालासर बस स्टैंड से चांदपोल जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है। चोरों ने दोनों मंदिरों में पत्थरों और सरिए से ताले व दानपात्र तोड़े। भूतनाथ मंदिर में टूटे हुए दानपात्र के पास पत्थर भी मिले हैं। मोतीनाथ मंदिर में भी इसी तरह से दानपात्र को तोड़ा गया। हालांकि यह नहीं पता कि दानपात्र में रुपए कितने थे।

No comments