जालोर में कांग्रेस के 19 पार्षद और 3 निर्दलीय एक साथ पहुंचे
जालोर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस खेमे के पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे. कांग्रेस के 19 पार्षदों के साथ 3 निर्दलीय पार्षद भी बस से मतदान के लिए पहुंचे. कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ गाडिय़ों का काफिला भी नगर परिषद पहुंचा. कुल 26 पार्षदों के नगर परिषद पहुंचने से चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई. पार्षद अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे. नगर परिषद में अध्यक्ष चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला है और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ होगी.

No comments