Breaking News

चित्तौडग़ढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द: उदयपुर, दिल्ली जैसे शहरों को जोडऩे वाली ट्रेनों पर असर

चित्तौडग़ढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण काम के चलते इस रूट से गुजरने वाली कई जरूरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से झड़वासा-बान्दनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग काम के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, इंदौर और दिल्ली सहित कई शहरों को जोडऩे वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

No comments