Breaking News

गोगामेड़ी मेले में गोगाजी का दरबार खास फूलों से सजा

गोगामेड़ी मेले में नवमी के मौके पर गोगाजी महाराज का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। देवस्थान विभाग ने मंदिर और आरती स्थल को खास तौर पर सजाया था। मंदिर की सजावट और महाआरती के लिए थाइलैंड, बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली से विशेष फूल मंगवाए गए थे। इन फूलों से गर्भगृह और आरती स्थल को सुंदर रूप दिया गया। शाम साढ़े सात बजे फूलों से सजे दरबार में गोगाजी महाराज की महाआरती हुई। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। गोगाजी के भजनों और जयकारों के साथ आकर्षक लाइटिंग ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु महाआरती के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे।

No comments