Breaking News

'धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है', पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धर्म के माध्यम से कल्याण और उन्नति का संदेश देते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर सुभाषित साझा किया गया है। संस्कृत श्लोक के माध्यम से पीएम ने क्षमा, विद्या और अहिंसा को लेकर संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक जिसका हिंदी भावार्थ है कि धर्म मनुष्य को कल्याण और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है। क्षमा मानसिक शांति का सर्वोत्तम साधन है। विद्या ही वास्तविक संतोष का मूल आधार है और अहिंसा संसार में स्थाई सुख प्रदान करती है। अत: इन गुणों को आत्मसात कर मनुष्य को अपने जीवन को श्रेष्ठ, शांत और आनंदमय बना सकता है। प्रधानमंत्री की ओर से यह श्लोक महाभारत के अंतर्गत विदुर नीति से साझा किया गया है।

No comments