मोती डुंगरी गणेश मंदिर से आज शाम निकलेगी शोभायात्रा:प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर से आज शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। ऋषि पंचमी के मौके पर निकलने वाली यह 38वीं शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड से शुरू होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान चौराहा और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां महंत परिवार की ओर से आरती की जाएगी। शोभायात्रा को देखते हुए शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं कुछ जगहों से वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में 80 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। इनमें 20 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक झांकियां होंगी।

No comments