ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा:4 बदमाश गिरफ्तार
डीडवाना-कुचामन जिले में ऑनलाइन गेमिंग और बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कुचामनसिटी पुलिस और डीएसटी टीम ने इस संगठित गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, सिम कार्ड, चार्जर और हिसाब-किताब की एक डायरी मिली है। इस डायरी में लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज होने की बात सामने आई है।

No comments