Breaking News

बांसवाड़ा में बीएपी ने सभी पदाधिकारियों को हटाया

बांसवाड़ा के तीनों निकायों में भारत आदिवासी पार्टी ने करारी हार और आंतरिक खींचतान के बाद बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल ने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों को पद से हटा दिया है। इस मामले में उनका कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों ने काम नहीं किया, टिकट वितरण भी सही ढंग से नहीं किया था। इसी के साथ भीतरघात और आपसी खींचतान को भी हार का मुख्य कारण माना जा रहा है।

No comments