Breaking News

फर्जी नंबर वाली फॉच्र्यूनर से 378 किलो डोडा-पोस्त बरामद: तस्कर फरार

जोधपुर के डांगियावास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने देर रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम बिसलपुर स्थित गोशाला के पास से एक फर्जी नंबर लगी टोयोटा फॉच्र्यूनर गाड़ी से 378 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। मामले में अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना अधिकारी राजूराम काला ने बताया कि देर रात गोपनीय सूचना पर बिसलपुर गौशाला के पास पुलिस गश्त पर थी। संदिग्ध लगने पर जब फॉच्र्यूनर गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 378 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

No comments