58 प्रतिशत पानी की मांग पर आर-पार की लड़ाई, 21 सितंबर को घड़साना में किसानों का शक्ति प्रदर्शन
खाजूवाला में सिंचाई पानी के मुद्दे को लेकर बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं. किसानों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आगामी 21 सितंबर को घड़साना में बड़े महाआंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है. किसानों के इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और शक्ति प्रदर्शन किए जाने की बात कही जा रही है.
सिंचाई पानी के बंटवारे में किसानों के हक को लेकर लंबे समय से चल रही मांग के बीच अब किसान संगठनों ने 58 प्रतिशत पानी की मांग को प्रमुखता से उठाया है.

No comments