कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बांरा के शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शाहिया तलाई के पास एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चलती कार में आग लगने पर ड्राइवर ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए लोग घबरा गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई।

No comments