Breaking News

टीना डाबी पहुंची राजस्थान के सबसे लंबे ब्रिज का जायजा लेने

राजस्थान के टोंक जिले में आईएएस टीना डाबी ने बनास नदी पर बने प्रदेश के सबसे बड़े हाई लेवल ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिज को लेकर अधिकारियों से पूरा फीडबैक लेकर जानकारी ली। यह प्रदेश का सबसे लंबा हाई लेवल ब्रिज है जो 134.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इस हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से पीपलू, मालपुरा, टोडारायसिंह, फागी और अजमेर के लिए आवागमन सरल होगा। उन्होंने ब्रिज में एप्रोच व ब्रिज के मुख्य भाग पर रुककर ब्रिज बनाते समय अपनाई गई तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

No comments