कूलर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:बुझाने की कोशिश में महिला झुलसी
धौलपुर के बाड़ी में एक मकान में देर रात कूलर में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होते ही पूरे घर में तेजी से आग फैल गई। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। मकान से आग की लपटे उठती देख पड़ोसियों ने अपने घरों में लगे समर पम्प चलाकर आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के दौरान मैं कमरे में सोया हुआ था। कमरे में अचानक धुआ उठने से दम घुटने लगा तो उसकी नींद खुली। जब उसने कूलर जलते हुए देखा, तो कूलर रसोई के रास्ते खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान कूलर में आग ज्यादा बढ़ गई और कूलर रसोई में ही फंस गया।

No comments