Breaking News

पावनधाम रोड के नागरिकों ने जिला कलक्क्टर को दिया ज्ञापन

श्रीगंगानगर में मकान बचाओ संघर्ष समिति चक 3 ए छोटी सद्भाव नगर नेे जस्सा सिंह मार्ग से सद्भावना नगर-पावन धाम जाने वाली मुख्य सड़क को 80 फुट की बजाय 60 फुट रोड़ करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पावन धाम रोड पर 50 वर्ष से बड़ी संख्या में लोग निवास कर रहे हैं। नगर विकास न्यास द्वारा 80 फुट चौड़ी सड़क बनाने के लिए इस रोड पर रहने वाले नागरिकों के मकानों को तोड़ा जा रहा है। इससे वहां रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं।

No comments