Breaking News

महिला अधिकारों और स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

श्रीगंगानगर के डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण के तहत व्याख्यान, रक्त जांच शिविर और जागरूकता रैली आयोजित की गई। डॉ. सुचिता यादव ने छात्राओं को महिला अधिकारों और पीसीपीएनडीटी कानून की जानकारी दी। शिविर में हीमोग्लोबिन जांच कर कम स्तर वाले विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार संबंधी परामर्श दिया गया। डॉ. सुशीला देवी यादव ने आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के महत्व पर जानकारी दी।

No comments