Breaking News

रायसिंहनगर में भाजपा के डॉ. मयंक सिंगल चेयरमैन बने

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में रायसिंहनगर में भाजपा के डॉ. मयंक सिंगल अध्यक्ष चुने गए हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अश्विनी शर्मा को 3 मतों से हराया। मतगणना के बाद डॉ. मयंक सिंगल को 14, अश्विनी शर्मा को 11, निर्दलीय मनीष कौशल को 9 वोट मिले और एक मत निरस्त हो गया। यहां पार्षद के चुनाव में भाजपा के 13, कांग्रेस और निर्दलीय 11-11 पार्षद जीते थे।

No comments