अनूपगढ़ में भाजपा की निखिला चेयरमैन बनी, कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग
नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में अनूपगढ़ में भाजपा की निखिला मोहित छाबड़ा अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुमन चुघ को 5 मतों के अंतर से हराया। भाजपा की निखिला को 20 और सुमन चुघ को 15 वोट मिले हैं। 35 सदस्यीय बोर्ड में पार्षद के चुनाव में कांग्रेस के 16, भाजपा के 7 और 12 वार्डों में निर्दलीय निर्वाचित हुए थे। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई है।

No comments