गजसिंहपुर नगर पालिका अध्यक्ष बने कांग्रेस के संदीप पेड़ीवाल
गजसिंहपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप पेड़ीवाल ने भाजपा की आशा रानी काठपाल को 8 मतों से हराकर जीत दर्ज की। संदीप पेड़ीवाल को 14 मत मिले, जबकि आशा रानी काठपाल के पक्ष में 6 मत पड़े। नगर पालिका के सभी 20 पार्षदों ने मतदान किया।
चुनाव प्रक्रिया नगर पालिका परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि हालिया निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 13 वार्डों, भाजपा ने 6 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुआ था।

No comments