Breaking News

श्रीगंगानगर के बाबा रामदेव मंदिरों में भरा भादवा दशमी का मेला

श्रीगंगानगर में भादवा सुदी दशमी पर सोमवार को शहर के बाबा रामदेव मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सूरतगढ़ मार्ग स्थित बिहाणी पेट्रोल पंप के पास प्राचीन बड़ा रामदेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह 5 बजे आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। आरती के बाद बाबा के दर्शन और धोक लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बाबा के दरबार में नारियल, लड्डू, पतासे, बूंदी और बर्फी का प्रसाद चढ़ाया गया। कई श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार नमक और झाड़ू भी अर्पित किए।

No comments