Breaking News

33 सौ मीटर विद्युत तारें चोरी

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 2 एफ के निकट विद्युत लाइन की 33 सौ मीटर तारें चोरी हो गई। विद्युत लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने कस्बे के अन्य ठेकेदार पर चोरी का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पीलीबंगा के वार्ड नम्बर 22 निवासी प्रभुदयाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि रघु सेल्स कम्पनी से साईं कंस्ट्रक्शन पीलीबंगा ने 42 एफजीएसएस से फीडरों की विद्युत लाइन बिछाने का कार्य का टेंडर लिया हुआ है। 20 अगस्त को देर रात 2 एफ के पास खम्भों से 33 सौ मीटर तारें चोरी हा ेगई। यह तारें 22 पोलो पर लगी हुई थी।

No comments