Breaking News

पीलीबंगा में भाजपा के अरविंद जोशी पालिकाध्यक्ष बने

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा नगर पालिका में भाजपा के अरविंद जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास को 3 मतों से हराया। अरविंद जोशी को 19 और पुरुषोत्तम दास को 16 वोट मिले। पार्षद के चुनाव में भाजपा को 18 और कांग्रेस को 15 वार्डों में सफलता मिली थी जबकि दो वार्डों में निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित होने के बाद माना जा रहा है कि एक निर्दलीय भाजपा के और एक निर्दलीय कांग्रेस के पक्ष में चला गया।

No comments