श्रीकरणपुर : 6 वोट से जीतकर भाजपा के विनय तनेजा चेयरमैन बने
श्रीकरणपुर नगर पालिका में भाजपा के विनय तनेजा अध्यक्ष चुने गए हैं। 25 सदस्यीय बोर्ड में विनय तनेजा को 15, कांग्रेस के विनोद कुमार यादव को 9 और एक मत निरस्त हो गया।
एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई ने विनय तनेजा को अध्यक्ष पद के निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। पार्षद के चुनाव में भाजपा के 14, कांग्रेस के 9 और 2 वार्डों में निर्दलीय जीते थे।

No comments