मतदान के लिए आ रहे पार्षदों के काफिले पर फायरिंग
श्रीविजयनगर में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बाड़ेबंदी से नगर पालिका में मतदान के लिए आ रहे कांगे्रस पार्षदों के काफिले पर रायसिंहनगर मार्ग पर बाजूवाला के निकट फायरिंग कर दी गई। बताया जाता है कि फायरिंग करने वाले लोग तीन पार्षदों को अपने साथ ले गये।
इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में नगर पालिका के बाहर एकत्रित हो गये। गुस्साए लोगों ने पुलिस की बेरीकेट्स तोडऩे का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने हल्का बल प्रयोग किया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लगने की जानकारी मिली है।
No comments