हनुमानगढ़ में विधायक गणेशराज बंसल गुट की निर्दलीय मंजू रिणवां सभापति बनीं
नगर परिषद हनुमानगढ़ में सभापति के चुनाव में विधायक गणेशराज बंसल गुट की निर्दलीय मंजू रिणवां सभापति निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की विनीता बतरा को 19 मतों से हराया। निर्दलीय मंजू रिणवां को 35, भाजपा की विनीता बतरा को 16 और कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई है। यहां पार्षद पद के चुनाव में विधायक गणेशराज बंसल गुट के निर्दलीय को 35, भाजपा को 15 और कांग्रेस को 10 सीटें मिली थीं। सभापति चुनाव के मतदान से पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज की पट्टों के पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद से यहां सियासत गर्माई हुई है और माहौल तनावपूर्ण है।

No comments