भाजपा के अजय दावड़ा बने नगर परिषद सभापति
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय दावड़ा 'लक्कीÓ ने एक वोट से जीत दर्ज कर सभापति पद हासिल कर लिया। दावड़ा को 33 वोट, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संजय मूंदड़ा को 32 वोट मिले।
सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना की गई। करीब पौने एक बजे रिटर्निंग अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। नतीजा सामने आते ही भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल उड़ाया और ढोल की थाप पर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल और विधायक जयदीप बिहाणी को भी जीत की बधाई दी।
चौक पर सुबह से जमा थी भीड़ : सभापति चुनाव को लेकर महाराजा गंगासिंह चौक पर सुबह से ही राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

No comments