Breaking News

विधायक गणेशराज बंसल गिरफ्तार, 25 तक पुलिस रिमांड पर

हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी व विपक्षी दलों, निर्दलीयों उम्मीदवारों द्वारा जीत के लिए सिर धड़ की बाजी लगाने के खेल के दौरान हनुमानगढ़ के विधायक गणेशराज बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी-सीबी की टीम ने गणेशराज बंसल को बीकानेर से गिरफ्तार किया। सीआईडी सीबी की टीम ने विधायक को संगरिया कोर्ट में पेश करके 25 सितम्बर तक रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना में दो दिन पूर्व वर्ष 2003 में नगर परिषद द्वारा सरकारी भूमि पर फर्जी पट्टे जारी करने के आरोप में गणेशराज बंसल व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था।

No comments