Breaking News

अग्रवाल संगठन ने संस्कृत महाविद्यालय में सेवा प्रकल्प आयोजित किया

श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से नगर अध्यक्ष प्रवीण गोयल के नेतृत्व में तीन पुली स्थित श्री धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौ सेवा की तथा विद्यार्थियों को फल वितरित किए। इस दौरान विद्यालय को 3100 रुपये का आर्थिक सहयोग भी दिया गया। जिला अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि सदस्यों ने विद्यार्थियों के संस्कृत, वेदों एवं भारतीय संस्कृति के अध्ययन की जानकारी ली।

No comments